यह ख़बर 14 जुलाई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

राजेश खन्ना फिर से अस्पताल में भर्ती

खास बातें

  • गुजरे जमाने के सुपरस्टार राजेश खन्ना को फिर से लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके निकटतम सूत्रों का कहना है कि खन्ना को एक सप्ताह पहले ही यहां से छुट्टी मिली थी।
मुंबई:

गुजरे जमाने के सुपरस्टार राजेश खन्ना को फिर से लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके निकटतम सूत्रों का कहना है कि खन्ना को एक सप्ताह पहले ही यहां से छुट्टी मिली थी।

69 वर्षीय ‘काका’ के अस्पताल में भर्ती होने का कारण बताए बगैर अस्पताल के सूत्रों ने बताया, ‘वह अस्पताल में हैं।’

हालांकि अभिनेता के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि उन्हें कमजोरी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनसे अलग रह रही उनकी पत्नी डिंपल कपाड़िया और बेटी रिंकी खन्ना उनके साथ हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इससे पहले 20 जून को खबर आई थी कि खन्ना ने भोजन करना बंद कर दिया है।