PICS: ये क्या ! रणवीर सिंह को बेहद खास लगती है रणबीर कपूर और दीपिका की जोड़ी

PICS: ये क्या ! रणवीर सिंह को बेहद खास लगती है रणबीर कपूर और दीपिका की जोड़ी

रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

मुंबई:

फिल्म 'तमाशा' में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के अभिनय की प्रशंसा करते हुए रणवीर सिंह ने कहा कि फिल्म की मुख्य जोड़ी कहानी को नए स्तर पर ले गई। रणवीर ने यहां फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए आयोजित पार्टी में कहा कि फिल्म 'तमाशा' प्रतिभाशाली असाधारण और शानदार है। रणबीर और दीपिका की जोड़ी बेहद खास है।


रणवीर ने यह भी कहा कि यह अफवाह है कि रणबीर-दीपिका के साथ डेट कर रहे हैं। वहीं वह फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में दीपिका के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। फिल्म 'तमाशा' 27 नवंबर को प्रदर्शित होगी। यह एक ऐतिहासिक फिल्म है। रणवीर सिंह ने रणबीर कपूर के बारे में कहा कि रणबीर एक उत्कृष्ट कलाकार हैं। उन्होंने मुझे प्रेरणा दी है। उनकी प्रतिभा को समझाने के लिए शब्द पर्याप्त नहीं हैं।

बता दें, दीपिका और रणबीर कपूर बहुत खास दोस्त थे और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों एक दूसरे के प्यार के रिश्ते में भी थे, जो रिश्ते टूट चुके हैं और दीपिका का ये रिश्ता अब रणवीर सिंह के साथ बन चुका है।

फिल्म 'गुंडे' के अभिनेता को ऐसी ही सफलता की उम्मीद 'बाजीराव मस्तानी' से भी है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि लोग बड़ी संख्या में हमारी फिल्म को देखने आएंगे। हमने एक साल तक संजय लीला भंसाली की फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है। 'बाजीराव मस्तानी' 18 दिसंबर को प्रदर्शित होने के लिए तैयार है।
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com