...तो ऐसे रणवीर सिंह बने बाजी राव, 21 दिनों तक रहे कमरे में बंद

...तो ऐसे रणवीर सिंह बने बाजी राव, 21 दिनों तक रहे कमरे में बंद

रणवीर सिंह (फाइल फोटो)

मुंबई:

फिल्म 'बाजी राव मस्तानी करने से पहले बाजी राव की भूमिका निभाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह ने बाजी राव का सिर्फ नाम सुना था। वह भी इतना जानते थे कि बाजी राव मस्तानी नाम की फिल्म बनाने वाले हैं, संजय लीला भंसाली। मगर जब 'राम लीला' के बाद संजय लीला भंसाली ने रणवीर को बाजी राव की भूमिका के लिए ऑफर दिया तब रणवीर ने गूगल पर देखा की कौन हैं बाजी राव?

बाजीराव के बारे में गूगल पर पढ़ा
रणवीर ने बताया कि मैं तो सिर्फ इतना ही जानता था कि संजय लीला भंसाली एक फिल्म सलमान खान के साथ बनाने वाले हैं। उससे ज्यादा और कुछ नहीं जानता था। मगर जब ये भूमिका मुझे मिली तब मैंने गूगल पर सर्च किया और बाजी राव के बारे में सब कुछ पढ़ा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

21 दिन तक अपने आपको कमरे में कैद किया
इस भूमिका को निभाने के लिए रणवीर सिंह ने कड़ी मेहनत की और अपने आपको 21 दिनों तक एक कमरे में कैद कर लिया। रनवीर ने बताया कि हमारे पास केवल एक फोटो था बाजी राव का और हमें पूरा किरदार बनाना था इसी लिए मैंने 21 दिनों तक एक कमरे में अपने आपको बंद कर लिया था। 21 दिनों तक बाजी राव के बारे में पढ़ाई की। भाषा और लहजे की प्रैक्टिस की। चलने के अंदाज पर काम किया ताकि जब परदे पर आऊं तो रणवीर सिंह नहीं लगूं, बाजी राव नज़र आऊं।