यह ख़बर 07 मई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

'आशिकी 2' के गीतों के दीवाने हुए रितेश देशमुख

खास बातें

  • रितेश (34) ने ट्विटर पर लिखा, आशिकी 2' के गाने मेरी कार में पूरे समय चलते हैं। इन्हें सुनना मुझे बहुत अच्छा लगता है।
मुंबई:

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख कहते हैं कि इन दिनों फिल्म 'आशिकी 2' के गानों को सुनने से वह खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

रितेश (34) ने ट्विटर पर लिखा, आशिकी 2' के गाने मेरी कार में पूरे समय चलते हैं। इन्हें सुनना मुझे बहुत अच्छा लगता है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीते 26 अप्रैल को प्रदर्शित हुई फिल्म 'आशिकी 2' में अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने काम किया है। फिल्म में कुल 10 गाने हैं और अरिजीत सिंह का गाया रोमांटिक गाना 'तुम ही हो' इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में है।