यह ख़बर 26 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

श्रीदेवी ने पद्मश्री के लिए शुक्रिया कहा

खास बातें

  • अभिनेत्री श्रीदेवी ने देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान 'पद्मश्री' के लिए उनका नाम चुने जाने पर परिवार, दोस्तों व प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया है।
मुंबई:

अभिनेत्री श्रीदेवी ने देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री के लिए उनका नाम चुने जाने पर परिवार, दोस्तों व प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया है।

श्रीदेवी ने ट्विटर पर लिखा, मैं पद्मश्री सम्मान पाकर खुद को बहुत सम्मानित और कृतज्ञ महसूस कर रही हूं। मैं अपने सभी शुभचिंतकों को उनके लगातार सहयोग व मुझमें विश्वास जताए जाने के लिए उनका शुक्रिया अदा करना चाहूंगी। पद्म सम्मानों की घोषणा शुक्रवार को की गई थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

'नगीना', 'मिस्टर इंडिया', 'चांदनी' और 'चालबाज' जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए मशहूर श्रीदेवी ने 15 साल के अंतराल के बाद 2012 में फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' से बड़े पर्दे पर वापसी की थी। 'इंग्लिश विंग्लिश' की निर्देशक गौर शिंदे को अपनी फिल्म की तारिका को पद्मश्री के लिए चुने जाने पर गर्व है। शिंदे ने ट्विटर पर लिखा, अंतत: श्रीदेवी को पद्मश्री!! मुझे महसूस होता है कि दुनिया में कहीं न्याय है। यह बहुत अद्भुत है।