52 पुलिस स्टेशन में घूमने के बाद लिखी गई फिल्म 'जय गंगाजल' की कहानी

52 पुलिस स्टेशन में घूमने के बाद लिखी गई फिल्म 'जय गंगाजल' की कहानी

प्रकाश झा (फाइल फोटो)

मुंबई:

फिल्म 'जय गंगाजल' में आईपीएस ऑफिसर आभा माथुर की भूमिका निभाने वाली प्रियंका चोपड़ा भले ही हॉलीवुड में व्यस्त हों, मगर इसके निर्माता निर्देशक प्रकाश झा फिल्म के प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। प्रकाश झा देश के कई हिस्सों के पुलिस स्टेशन में घूमते हुए पहुंचे चंडीगढ़। चंडीगढ़ में प्रकाश झा माहिला पुलिस अधिकारीयों से मिले और अपनी फिल्म का ट्रेलर दिखाया।

यहां प्रकाश झा ने बताया कि 'जय गंगाजल' के सिर्फ प्रचार के लिए ही वो पुलिसकर्मियों से नहीं मिल रहे हैं, फिल्म बनाने से पहले भी वो देश के 52 पुलिस स्टेशन गए थे और उसके बाद फिल्म पर काम शुरू किया था। इतना ही नहीं, प्रकाश झा ने दिल्ली के पूर्व पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार को बतौर कंसलटेंट अपने साथ जोड़ा था, ताकि फिल्म में पुलिस और कानून से जुड़ी कोई गलती न हो पाए।

प्रकाश झा ने कहा कि फिल्म पर काम शुरू करने से पहले मैं महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली के 52 पुलिस स्टेशन गया और वहां के हाल देखे। सबसे मिलने के बाद मैंने फिल्म पर काम शुरू किया। देश के कुछ पुलिस स्टेशन की हालत बेहद खराब है खासतौर से गांव के इलाकों में।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

यहां महिला पुलिसकर्मी बहुत ही मेहनत और परिस्थिति के विपरीत काम करती हैं, क्योंकि कई जगह तो शौचालय भी नहीं है। वहीं, प्रकाश झा फिल्म 'जय गंगाजल' में पुलिस और समाज के बीच के रिश्तों को भी दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।