सुशांत सिंह राजपूत राँची पहुंचे, धोनी के दोस्तों से की मुलाक़ात

सुशांत सिंह राजपूत राँची पहुंचे, धोनी के दोस्तों से की मुलाक़ात

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की ज़िन्दगी पर बन रही फ़िल्म में धोनी की भूमिका निभाने जा रहे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रांची का दौरा किया। सुशांत वहां धोनी के परिवार के अलावा उनके कुछ दोस्तों से भी मिले।

करीब एक साल से धोनी की भूमिका को सही तऱीके से परदे पर उतारने के लिए सुशांत हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। पूर्व विकेट कीपर किरण मोरे से विकेट कीपिंग के अलावा बल्लेबाज़ी के गुण सीख रहे हैं और धोनी के तरह बाल भी बढ़ाये हैं। अब सुशांत चाहते हैं की धोनी के बचपन के दोस्तों से मिलकर उनके हाव-भाव और बर्ताव भी जान सकें, लिहाज़ा सुशांत पहुंच गए धोनी के घर रांची में।

सुशांत रांची में धोनी के बचपन के दोस्तों और क्रिकेट कोच से भी मुलाक़ात की। सुशांत यहां ने धोनी के परिवार वालों के साथ भी वक्त़ बिताया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सुशांत से पहले इमरान हाश्मी भी कुछ ऐसा ही कर चुके हैं। अज़हरुद्दीन की भूमिका निभाने के लिए इमरान हैदराबाद गए और अज़हर के दोस्तों से मुलाक़ात किया था तथा उनके क्रिकेट कोच से भी मिले थे।