ऐश्वर्य राय ने बताया 'जज्बा' में डांस शामिल न करने का कारण

ऐश्वर्य राय ने बताया 'जज्बा' में डांस शामिल न करने का कारण

फिल्म 'जज्बा' को लेकर बोलीं ऐश्वर्य राय..

मुंबई:

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्य रॉय बच्चन का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म 'जज्बा' में गंभीरता को बनाए रखने के लिए फिल्म में डांस को शामिल नहीं किया गया है।

फिल्म 'जज्बा' के गीत 'बंदेया' में ऐश्वर्य को दिखाया तो गया है पर इसमें उन्होंने अपने डांसिंग टैलेंट को शो नहीं किया है। फिल्म के संगीत के बारे में हुई बातचीत में ऐश्वर्य ने कहा, 'हम फिल्म की कहानी पर ध्यान केंद्रित करना चाहते थे। मैं, संजय (गुप्ता) और अहमद खान इसमें नृत्य नहीं जोड़ना चाहते थे।' इस फिल्म में ऐश्वर्य आपराधिक मामलों की वकील का किरदार निभा रही हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

ऐश्वर्य ने ये बातें एक समारोह में कहीं जिसमें अभिनेता जैकी श्रॉफ भी मौजूद थे। उन्होंने ऐश्वर्य को बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक बताया।

अन्य खबरें