स्टेट ऑफ़ कैलिफ़ोर्निया ने विवेक ओबेरॉय को किया सम्मानित

स्टेट ऑफ़ कैलिफ़ोर्निया ने विवेक ओबेरॉय को किया सम्मानित

विवेक ओबराय की फाइल फोटो

मुंबई:

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय को स्टेट ऑफ़ कैलिफ़ोर्निया की तरफ से सम्मानित किया गया। हालांकि विवेक ओबेरॉय इस सम्मान को अपने हाथों से लेने नहीं जा सके पर विवेक ने स्टेट ऑफ़ कैलिफ़ोर्निया का शुक्रिया अदा किया और वादा किया कि वो जल्द से जल्द सेनेट से मिलने जाएंगे।

दरअसल स्टेट ऑफ़ कैलिफ़ोर्निया के सीनेटर के पास से एक निमंत्रण आया था और विवेक को मनोरंजन के साथ-साथ समाज सेवा के कामों से जुड़े रहने के लिए सेनेट अवार्ड देने के लिए बुलाया गया था। मगर उसी समय विवेक ओबेरॉय की बेटी का जन्म होने वाला था और विवेक बेंगलुरु में अपनी पत्नी के साथ थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इसलिए विवेक इस सम्मान को लेने कैलिफ़ोर्निया नहीं पहुंच पाए, लि‍हाज़ा स्टेट ऑफ़ कैलिफ़ोर्निया के सेनेटर ने विवेक के पास उनके नेक काम के लिए सर्टिफिकेट भेज कर सम्मानित किया। इससे पहले इसी साल दादासाहेब फाल्के फ़िल्म फाउंडेशन अवार्ड की तरफ से भी विवेक ओबेरॉय को पुरुस्कृत किया गया मगर यहां भी विवेक पुरुस्कार लेने नहीं पहुंच पाए थे।