फिल्म 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' के सीक्वल में भी वरुण और आलिया

फिल्म 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' के सीक्वल में भी वरुण और आलिया

'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' का एक दृश्य

मुंबई:

निर्माता करण जौहर ने वरुण धवन और आलिया भट्ट की हिट फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' के सीक्वल की घोषणा कर दी है। इस सीक्वल का नाम है 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया'। इस फिल्म में भी वरुण धवन और अलिया भट्ट लीड रोल में रहेंगे।

करण जौहर ने ट्विटर पर फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' की घोषणा की और इसका पहला लुक भी जारी किया। लुक और टाइटल से साफ नजर आता है कि 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' भी 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' की तरह हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी होगी।

करण ने इस फिल्म के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा कि हमारी लव फ्रेंचाइजी का ये है दूसरा हिस्सा, जिसमें वरुण और आलिया हैं। आलिया भट्ट ने भी उत्साह दिखाते हुए ट्विटर पर लिखा है कि वो और वरुण वापस आ रहे हैं।

'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था, लिहाजा इस फिल्म का सीक्वल बनाने का फैसला लिया गया और इसमें उसी जोड़ी को कास्ट किया जा रहा है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com