बॉलीवुड ने दी 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' वरुण धवन को जन्मदिन की शुभकामनाएं

बॉलीवुड ने दी 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' वरुण धवन को जन्मदिन की शुभकामनाएं

मुंबई:

अनिल कपूर, आयुष्मान खुराना, श्रद्धा कपूर, हुमा कुरैशी, शाहिद कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और करण जौहर सहित सिने जगत से जुड़ी कई हस्तियों ने 'प्रतिभाशाली' अभिनेता वरुण धवन को उनके 29वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

अनिल कपूर ने कहा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं वरुण धवन। प्रतिभा और व्यक्तित्व का मिश्रण बहुत ही दुर्लभ और सुन्दर है और आप उसे बेहद सरलता से धारण करते हैं।'
आयुष्मान ने ट्वीट किया, 'प्रतिभाशाली हिट मशीन वरुण धवन को जन्मदिन की शुभकामनाएं। खूब अच्छा दिन रहे।' हुमा कुरैशी को लगता है कि वह वरुण धवन की प्रशंसक हैं।
उन्होंने लिखा है, 'वरुण धवन को जन्मदिन की शुभकामनाएं.. उनका पागलपन बहुत प्यारा है.. आप बस उन्हें प्रेम कर सकते हैं.. बहुत अच्छा साल हो।'
'स्टूडेंट ऑफ द इयर' के साथ बॉलीवुड में वरुण को ब्रेक देने वाले करण जौहर का कहना है, 'जन्मदिन मुबारक हो वरुण। वरुण धवन.. ढ़ेर सारा प्यार.. ढेर सारी शुभकामनाएं। अभी और हमेशा के लिए..' वरुण ने शुभकामनाओं के लिए अपने सभी मित्रों को धन्यवाद दिया।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com