क्‍या फिर से ट्रैक पर आ रहे हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के रिश्ते...

क्‍या फिर से ट्रैक पर आ रहे हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के रिश्ते...

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

सोशल मीडिया ने ही विराट कोहली और उनकी 'खास फ्रेंड' बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के ब्रेकअप के खबरों को हवा दी थी। इन चर्चाओं का उस समय बल मिला था जब टीम इंडिया के नंबर वन प्लेयर विराट ने अपनी एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड अनुष्का को इंस्‍टाग्राम और ट्वटिर पर अनफॉलो करना शुरू कर दिया था। मीडिया में इन चर्चाओं को तब बल मिला कि इन दोनों के रिश्तों के बीच 'दरार' आ गई है।

अनुष्का को फॉलो करना शुरू किया
बहरहाल, अब विराट ने फिर अनुष्का को फॉलो करना शुरू कर दिया है। इसके लिए उन्‍होंने खास दिन 1 मई को चुना। बता दें 1 मई को अनुष्का का बर्थडे आता है। रविवार को वे 28 साल की हो गईं।
 


चर्चा में थीं दोनों के अलगाव की खबरें
गौरतलब है कि ब्रेकअप की खबरें मीडिया के जरिये सामने आने के बाद इन दोनों सेलिब्रिटी की ओर से न इसकी पुष्टि की गई थी और न ही खंडन। बहरहाल, मीडिया पर इन दोनों के बीच अलगाव की खबरें जब तब सुर्खियों में छाई रहीं। इसके बाद अचानक मुंबई में दोनों ने एक रेस्तरां में डिनर किया और अपने-अपने काम पर निकल गए। फिर खबरें चलीं कि दोनों का पैचअप हो गया है।

अब तमाम रिपोर्टों के अनुसार विराट कोहली काफी समय से अनुष्का पर यह दबाव बना रहे थे कि वह अपना बॉलीवुड करियर छोड़ दें, लेकिन अनुष्का, जो फिलहाल अपने करियर में चरम पर हैं,  को यह नागवार गुजरा और धीरे-धीरे दो बड़ी हस्तियों की करीबियां खत्म हो गई। दोनों एक-दूसरे से दूर हो गए। लेकिन अब विराट ने अपनी यह जिद छोड़ दी है और वे यही चाहते हैं कि अनुष्का उनके साथ रहें।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com