इतिहास के पन्ने पलट रहे हैं विवेक ओबेरॉय

मुंबई:

इन दिनों अभिनेता विवेक ओबेरॉय इतिहास के पन्ने उलट रहे हैं। वह देश के लिए जान देने वाली शख्सियतों के बारे में रिसर्च कर रहे हैं, क्योंकि विवेक ओबेरॉय भी ऐसे ऐतिहासिक पुरुषों या देश के लिए कुर्बानी देने वाले जांबाजों की ज़िन्दगी पर फ़िल्म बना रहे हैं।

दरअसल, विवेक ओबेरॉय भी अब फिल्म निर्माता बन चुके हैं। वह फिल्मों का निर्माण करने की तैयारी में लगे हुए हैं। ज़ाहिर है कि इन दिनों रियल लाइफ से प्रेरित फिल्में या बायोपिक हिट हो रही हैं इसलिए विवेक भला ये मौका क्यों छोड़ें, क्योंकि ऐसी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस सफलता के साथ-साथ वाहवाही भी मिल जाती है।

विवेक इन दिनों मसाला फिल्मों के अलावा ऐसी बायोपिक बनाने के लिए कहानियां पढ़ रहे हैं। देश के लिए जान देने वालों पर रिसर्च कर रहे हैं। बड़े-बड़े बादशाहों की कहानियां ढूंढ रहे हैं, क्योंकि उनके मुताबिक, ऐसे हीरो की कहानी लोगों के सामने आनी चाहिए। वैसे, इस तरह की फिल्में विवेक को भी खूब पसंद हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

विवेक ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा है कि अभी उस फ़िल्म और कहानी के बारे में बताना जल्दबाज़ी होगी, लेकिन मुझे लगता है कि रियल हीरो की कहानियां लोगों के सामने आनी चाहिए और ऐसी कहानियों को लाने की कोशिश या समर्थन करूंगा, जो भारत की जड़ से जुड़ी हैं।