यह ख़बर 03 नवंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

पाकिस्तान की मशहूर गायिका रेशमा नहीं रहीं

कराची:

पाकिस्तान की मशहूर गायिका रेशमा का 67 साल की उम्र में आज निधन हो गया। गले के कैंसर से पीड़ित रेशमा पिछले कई दिनों से लाहौर के अस्पताल में भर्ती थीं।

रेशमा का जन्म 1947 में राजस्थान के बीकानेर शहर में हुआ था। बंटवारे के बाद रेशमा का परिवार कराची चला गया था। 12 साल की उम्र से ही रेशमा गायकी में मशहूर हो गईं। पाकिस्तान रेडियो पर रेशमा ने अपना पहला सूफ़ी गाना लाल मेरी... गाया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बाद में ये एक बड़ी सूफ़ी गायिका के रूप में जानी गईं। बॉलीवुड के लिए भी रेशमा ने फ़िल्म हीरो और बॉबी में गाने गाए।