जब एक डांस शो में करण जौहर ने छुए अनिल कपूर के पैर

जब एक डांस शो में करण जौहर ने छुए अनिल कपूर के पैर

खास बातें

  • रिएलटी शो 'झलक दिखला जा' में करण जौहर जज हैं
  • इस शो में अनिल कपूर अपने शो '24' को प्रमोट करने आए थे
  • करण जौहर ने अनिल कपूर के बारे में कुछ दिलचस्प बातें साझा की
मुंबई:

जब अनिल कपूर रिएलटी शो 'झलक दिखला जा' के सेट पर आए तब सेट पर उनके और करण जौहर के बीच काफी स्नेह और प्यार देखने को मिला। एक दुसरे के प्रति इस आदर को तस्वीरों में भी देखा जा सकता है। दरअसल इन दिनों डांस रियलिटी शो की शूटिंग ज़ोरों से चल रही है। इस शो के जज फ़िल्मकार करण जौहर भी हैं। अनिल कपूर अपने टीवी शो '24' के दूसरे सीज़न को प्रोमोट करने 'झलक दिखला जा' के सेट पर आये थे। यहां अनिल कपूर का न सिर्फ झकास स्वागत हुआ, बल्कि करण ने उनके पैर भी छुए।
 


सुपरस्टार जैसे तेवर नहीं
इस शूटिंग के दौरान करण जौहर ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि जब वह और आदित्य चोपड़ा छोटे थे तब अक्सर वह अपने पिता यश जौहर और यश चोपड़ा के साथ फ़िल्मी पार्टियों में जाते थे। उस दौरान अनिल कपूर बड़े सुपरस्टार्स में से एक थे। अनिल कपूर उनसे बातें किया करते थे और अपने सुपरस्टार होने का एहसास नहीं होने देते थे। करण ने उन पुराने दिनों को याद करते हुए यह भी कहा कि अनिल कपूर के अच्छे अभिनय और अच्छी फिल्मों की वजह से वो कई पीढ़ियों के सुपरस्टार रहे हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com