जब राजपाल यादव चढ़े घोड़ी और निकली बारात...

जब राजपाल यादव चढ़े घोड़ी और निकली बारात...

मुंबई:

राजपाल यादव एक बार फिर घोड़ी चढ़े, गाजे-बाजे के साथ बारात भी निकली। मगर ये उनकी असली शादी नहीं थी, बल्कि इस बार वो घोड़ी पर चढ़े अपनी आने वाली फ़िल्म 'बांके की क्रेजी बारात' के लिए। राजपाल के साथ और दूल्हा थे, जिनका नाम है सत्यजीत दुबे।

दरअसल एजाज़ ख़ान द्वारा निर्देशित फ़िल्म 'बांके की क्रेज़ी बारात' आधारित है प्रॉक्सी मैरिज पर, यानी शादी से पहले दिखाया जाता है कि लड़का या लड़की कोई और है और शादी होती है किसी और के साथ। असलियत का पता चलता है शादी के बाद कि दुल्हन या दूल्हा बदल गया है।

इस फ़िल्म का मुद्दा गंभीर है, लेकिन इसे बहुत ही मज़ाकिये अंदाज़ में फ़िल्म बनाकर दर्शकों के सामने पेश किया जा रहा है। जब फ़िल्म के प्रमोशन की शुरुआत हुई, तो राजपाल यादव और सत्यजीत दुबे दूल्हा बनकर घोड़ी चढ़े और मुंबई की सड़क पर बारात निकली। इस बारात में गाजे-बाजे के साथ बाराती थे, जो नाचते हुए इस प्रमोशन का मज़ा ले रहे थे।
 


इस मौक़े पर राजपाल यादव ने कहा, "जिस तरह फ़िल्म का नाम है 'बांके की क्रेज़ी बारात', उसी तरह हमने इसका क्रेज़ी प्रचार भी शुरू किया है। हमने फिल्म में मज़ाकिया अंदाज़ में प्रॉक्सी मैरिज को दिखाया है, जिसे पूरे परिवार के साथ आप देख सकते हैं।"
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इस फ़िल्म में राजपाल और सत्यजीत के अलावा संजय मिश्रा और विजय राज़ जैसे कलाकार हैं। ये फ़िल्म 28 अगस्त को रिलीज़ होगी।