फिल्मी पर्दे पर धोनी की बीवी बनने की दौड़ में श्रद्धा, अलिया और कृर्ति

फिल्मी पर्दे पर धोनी की बीवी बनने की दौड़ में श्रद्धा, अलिया और कृर्ति

महेंद्र सिंह धोनी की फाइल तस्वीर

मुंबई:

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की ज़िन्दगी पर बन्ने वाली फ़िल्म में उनकी पत्नी साक्षी की भूमिका कौन निभाएगी अब तक इसपर सुस्पेंस बना हुवा है। सूत्रों के अनुसार धोनी की पत्नी साक्षी की भूमिका के लिए अलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर और कृर्ति सेनन दौड़ में बनी हुई हैं।

निर्देशक नीरज पाण्डे की इस फ़िल्म की करीब-करीब कास्टिंग पूरी हो चुकी है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका सुशांत सिंह राजपूत निभाने जा रहे हैं। फ़िल्म की तैयारी पूरी हो चुकी है। सुशांत ने धोनी के किरदार के लिए अपने बाल भी बढ़ा लिए हैं। मगर अब तक धोनी की पत्नी साक्षी की भूमिका के लिए हीरोइन फाइनल नहीं हुई है। बताया जा रहा है साक्षी के रोल के लिए तीनों ही अभिनेत्रियां इच्छुक हैं क्योंकी साक्षी की भूमिका भी अहम है और इस किरदार की फ़िल्म में इंटरवल के समय एंट्री है जो आखिर तक रहेगा।

हम बता दें की साक्षी सिंह रावत देहरादून की रहने वाली हैं। होटल मैनेजमेंट की पढाई के दौरान 2007 में साक्षी कोलकाता के एक होटल में इंटर्नशिप करने गई थी और इंटर्नशिप के आखरी दिन साक्षी से धोनी की मुलाकात हुई और वहीं से शुरू हुआ इनका प्रेम और फिर शादी। धोनी उस समय पाकिस्तान से मैच खेलने गए हुए थे कोलकाता और उसी होटल में टीम इंडिया रुकी थी जहां साक्षी इंटर्नशिप कर रही थीं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वैसे इस फ़िल्म को शुरू होने में थोड़ा समय लग गया, क्योंकि फ़िल्म की स्क्रिप्ट में कई बदलाव करने पड़े क्योंकि कहानी लिखी जाने के बाद अचानक धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायर होने की घोषणा कर दी। उसके बाद धोनी के घर में बेटी का जन्म हुआ। और चूंकि इस फ़िल्म में धोनी के क्रिकेट के साथ-साथ उनकी निजी ज़िन्दगी पर भी थोड़ी रौशनी डालेगी, इसलिए कहानी और स्क्रिप्ट में बदलाव किए गए हैं और हीरोइन तय करना है।