यह ख़बर 12 अक्टूबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

देश के लिए जरूरी है महिला सशक्तीकरण : अनिल कपूर

खास बातें

  • पहले 'अंतरराष्ट्रीय बालिका शिशु दिवस' के अवसर पर 52-वर्षीय अनिल कपूर ने कहा, "महिलाओं का सशक्तीकरण सबसे महत्वपूर्ण चीज है, क्योंकि वे रचनाकार होती हैं।
मुंबई:

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर का मानना है कि महिलाओं का सशक्तीकरण देश के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

पहले 'अंतरराष्ट्रीय बालिका शिशु दिवस' के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बुधवार को 52-वर्षीय अनिल ने कहा, "महिलाओं का सशक्तीकरण सबसे महत्वपूर्ण चीज है, क्योंकि वे रचनाकार होती हैं। अगर आप उन्हें सशक्त करें, उन्हें शक्तिशाली बनाएं, प्रोत्साहित करें, यह देश के लिए अच्छा है। ऐसा करना कोई बड़ी बात नहीं है, ऐसा सदियों से होता आया है।"

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

संयुक्त राष्ट्र ने प्रत्येक वर्ष 11 अक्टूबर को 'अंतरराष्ट्रीय बालिका शिशु दिवस' मनाए जाने की घोषणा की है।