खुद लिखती है अपने गीत और खुद ही गाती भी है, पता है किसकी बेटी हैं कावेरी...

खुद लिखती है अपने गीत और खुद ही गाती भी है, पता है किसकी बेटी हैं कावेरी...

मुंबई:

कावेरी अभी महज 15 साल की हैं और इतनी कम उम्र में वह खुद ही गाना लिखती भी हैं और गाती भी हैं। कावेरी निर्देशक शेखर कपूर और अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति की बेटी हैं।
 


निर्देशक शेखर कपूर का कहना है कि उनकी 15 साल की बेटी कावेरी अपने गीत खुद लिखती हैं और गाती भी हैं, जिसे देखकर उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ जाते हैं।  कावेरी शीघ्र ही अपना नया एकल गीत 'डिड यू नो' लॉन्च करेंगी। शेखर ने ट्विटर पर लिखा, 'मेरी नन्ही बेटी को आपकी दुआओं की जरूरत है। 15 साल की उम्र में वह अपने गीत खुद लिखती है और गाती है। हर बार मेरी आंखों में खुशी के आंसू आ जाते हैं।'

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com