यह ख़बर 06 दिसंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

नरेन्द्र मोदी ने सोनिया गांधी को दिया करारा जवाब

खास बातें

  • गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कांग्रेस अध्यक्ष सेानिया गांधी पर निशाना साधते हुए यह कहा कि उन्हें बिना तैयारी के गुजरात नहीं आना चाहिए।
राजकोट:

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कांग्रेस अध्यक्ष सेानिया गांधी पर निशाना साधते हुए यह कहा कि उन्हें बिना तैयारी के गुजरात नहीं आना चाहिए।

मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, मैडम सोनिया जी को गुजरात के बारे में जानकारी नहीं है। इसलिए उन्होंने राजकोट में एक रैली के दौरन बोलते हुए गलती कर दी थी। सोनिया ने कहा था कि कांग्रेस शासित राज्य सब्सिडी दरों पर लोगों को तीन अतिरिक्त सिलेंडर दे रहे हैं, जबकि गुजरात में ऐसा नहीं किया जा रहा। मोदी ने जवाब दिया कि गुजरात पहला राज्य है जहां पाइपलाइन से रसोई गैस मुहैया करायी जा रही है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com