यह ख़बर 22 दिसंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

हिमाचल की राज्यपाल ने विधानसभा भंग की, धूमल का इस्तीफा स्वीकार

खास बातें

  • हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल उर्मिला सिंह ने राज्य विधानसभा को भंग कर दिया ताकि नई विधानसभा का मार्ग प्रशस्त हो सके।
शिमला:

हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल उर्मिला सिंह ने राज्य विधानसभा को भंग कर दिया ताकि नई विधानसभा का मार्ग प्रशस्त हो सके।

इसके साथ ही राज्यपाल ने मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और नई सरकार बनने तक उनसे पद पर बने रहने के लिए कहा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

धूमल के नेतृत्व में इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा को झटका लगा। कुल 68 सीटों में भाजपा को महज 26 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस ने 36 सीटें जीतीं।