यह ख़बर 12 मार्च, 2013 को प्रकाशित हुई थी

वृन्दावन में सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत, चार घायल

खास बातें

  • उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में आज सुबह वृन्दावन से मथुरा आ रही एक इंजीनियरिंग कॉलेज की बस और सामने से आते एक तिपहिया स्कूटर की टक्कर में तिपहिया वाहन पर सवार 11 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
मथुरा:

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में आज सुबह वृन्दावन से मथुरा आ रही एक इंजीनियरिंग कॉलेज की बस और सामने से आते एक तिपहिया स्कूटर की टक्कर में तिपहिया वाहन पर सवार 11 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। मरने वालों में इस वाहन का चालक भी शामिल है।

घटना के बाद गुस्साये लोगों ने वहां से गुजरते हुए वाहनों पर पथराव किया और जाम लगा दिया। बाद में पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया।

क्षेत्राधिकारी (सदर) अतुल श्रीवास्तव ने हादसे में 11 लोगों की मौत और चार लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज की बस खाली थी और छात्रों को लेने के लिए जा रही थी जबकि तिपहिया वाहन में यात्री खचाखच भरे हुए थे।