यह ख़बर 08 जून, 2013 को प्रकाशित हुई थी

आंध्र के विधानसभा अध्यक्ष ने 15 विधायकों को अयोग्य करार दिया

खास बातें

  • आंध्र प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के 15 विधायकों को पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने के कारण अयोग्य करार दिया।
हैदराबाद:

आंध्र प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के 15 विधायकों को पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने के कारण अयोग्य करार दिया।

विधानसभा अध्यक्ष एन. मनोहर ने दोनों पार्टियों की अर्जी पर सुनवाई करने के बाद शनिवार की शाम अपना फैसला सुनाया। अयोग्य करार दिए गए विधायकों में से नौ कांग्रेस के हैं जबकि छह विधायक तेदेपा के हैं।

दोनों पार्टियों ने मार्च में तेलंगाना राष्ट्र समिति की ओर से राज्य सरकार के खिलाफ विधानसभा में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दौरान पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने के लिए अपने सदस्यों को अयोग्य करार देने की मांग की थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वाईएसआर कांग्रेस की तरफ झुकाव रखने वाले विधायकों ने अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया था। तेदेपा ने अपने सभी सदस्यों को मतदान के दौरान तटस्थ रहने का व्हिप जारी किया था।