यह ख़बर 16 जून, 2013 को प्रकाशित हुई थी

दिल्ली के विजय विहार थाने में 16 साल की लड़की ने फांसी लगाई

खास बातें

  • दिल्ली के विजय विहार थाने में एक 16 साल की नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। नाबालिग लड़की दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज थाना इलाके से लापता थी। पुलिस के मुताबिक लड़की को एक शख्स थाने छोड़ गया था, जिसके बाद लड़की थाने में महिलाओं के चेंजिंग रूम में गई औ
नई दिल्ली:

दिल्ली के विजय विहार थाने में एक 16 साल की नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। नाबालिग लड़की दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज थाना इलाके से लापता थी। पुलिस के मुताबिक लड़की को एक शख्स थाने छोड़ गया था, जिसके बाद लड़की थाने में महिलाओं के चेंजिंग रूम में गई और खुद को फांसी लगा ली।

मामले में मजिस्ट्रीयल जांच शुरू हो चुकी है। शुक्रवार को परिवार वालों ने वसंत कुंज थाने में लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com