यह ख़बर 18 जनवरी, 2014 को प्रकाशित हुई थी

मुंबई : धर्मगुरु के अंतिम दर्शन के दौरान मची भगदड़, 18 लोगों की मौत

मुंबई:

मुंबई के मालाबार हिल के नजदीक दाऊदी बोहरा समुदाय के आध्यात्मिक गुरु सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन के आवास पर शुक्रवार आधी रात के बाद भगदड़ मच जाने से 18 लोगों की मौत हो गई। बुरहानुद्दीन का शुक्रवार सुबह निधन हो गया था।

पुलिस और बृह्णमुंबई नगरनिगम के आपदा नियंत्रण अधिकारियों ने बताया कि भगदड़ आधी रात के बाद लगभग 1.30 बजे उस वक्त मचा जब हजारों शोक संतप्त लोग सैफी महल के नजदीक उमड़े थे। यहां बुरहानुद्दीन के शोक सभा का आयोजन किया गया था।

अचानक मची भगदड़ की वजह का पता नहीं चल पाया है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि अभी सैफी अस्पताल में 17 और कुम्बाला हिल अस्पताल में एक शव रखे गए हैं।

बीएमसी आपदा नियंत्रण कक्ष ने बताया कि लगभग 20 घायलों का इलाज किया गया या उन्हें जाने दिया गया है, जबकि अन्य तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

एक अधिकारी ने बताया कि बुरहानुद्दीन का शुक्रवार सुबह निधन हो गया था। वह 102 वर्ष के थे और उनका दक्षिण मुंबई के भिंडी बाजार में अंतिम संस्कार होने वाला था।