यह ख़बर 10 मई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

दिल्ली : घर में घुसकर 12वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या

खास बातें

  • आरके पुरम, सेक्टर-5 के एक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली पिंकी उर्फ साक्षी नामक इस लड़की के मुनीरका इलाके में स्थित घर में एक युवक घुस आया और कमरे में पहुंचकर उसकी छाती में गोली दाग दी।
नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली के मुनीरका इलाके में एक स्कूली छात्रा की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पिंकी नामक 18-वर्षीय यह लड़की आरके पुरम, सेक्टर-5 के एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक लड़का मुनीरका इलाके में बुध विहार स्थित लड़की के घर में घुसा, लड़की के कमरे को बंद किया और उसके सीने में गोलियां उतार दीं। पिंकी को तुरंत सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अधिकारी ने बताया, घटना के समय लड़की की आंटी घर पर मौजूद थी। लड़की को गोली मारने के बाद लड़का घटनास्थल से फरार हो गया। लड़की के पिता का आरोप है कि हत्या के पीछे उनका दूर का एक रिश्तेदार हो सकता है, जो उनकी बेटी का पीछा करता था।