यह ख़बर 05 अक्टूबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

मुजफ्फरनगर में 25-वर्षीय महिला के साथ कथित गैंगरेप

मुजफ्फरनगर:

मुजफ्फरनगर जिले में दो युवकों द्वारा 25-वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार करने की घटना सामने आई है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम को हुई, जब यह महिला एक मित्र के साथ वन्यक्षेत्र में गई थी। महिला शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

महिला का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि मित्र को दो युवकों ने पीटा और उसे वहां से भगा दिया। बाद में दोनों ने महिला से सामूहिक बलात्कार किया और विरोध जताने पर उसके साथ मारपीट भी की।

उन्होंने कहा कि महिला ने सिविल लाइंस पुलिस चौकी में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो उसने दोनों आरोपियों को वहां पशु चराते पाया। पुलिस ने कहा कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com