यह ख़बर 19 मार्च, 2012 को प्रकाशित हुई थी

उप्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, हुए 36 तबादले

खास बातें

  • उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार के शपथ ग्रहण के तीन के अंदर तीसरी बार एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ।
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार के शपथ ग्रहण के तीन के अंदर तीसरी बार एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ। रविवार देर रात राज्य अखिलेश यादव सरकार ने 30 भारतीय प्रशासिनक सेवा (आईएएस) अधिकारियों सहित कुल 36 के तबादले किए।

राज्य सरकार की तरफ से रविवार देर रात एक प्रेस नोट जारी कर 30 आईएएस और 6 प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) अधिकारियों के स्थानांतरण की जानकारी दी गई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

जिन प्रमुख आईएएस का स्थानांतरण किया गया उसमें लखनऊ के जिलाधिकारी अनिल कुमार सागर, नोएडा के अध्यक्ष मोहिंदर सिंह, प्रमुख सचिव कृषि जेएन चैम्बर, मेरठ के मंडलायुक्त भुवनेश कुमार, नोएडा के जिलाधिकारी हृदयेश कुमार शामिल हैं।