यह ख़बर 18 अप्रैल, 2012 को प्रकाशित हुई थी

चार दिन की बच्ची कूड़े के ढेर में मिली

खास बातें

  • देश की राजधानी दिल्ली से सटे गुड़गांव में एक चार दिन की बच्ची को पॉलीथीन में डाल कर किसी ने कूड़े के ढेर में फेंक दिया। उद्योग विहार की इस घटना ने एक बार फिर ममता को शर्मसार कर दिया।
नई दिल्ली:

देश की राजधानी दिल्ली से सटे गुड़गांव में एक चार दिन की बच्ची को पॉलीथीन में डाल कर किसी ने कूड़े के ढेर में फेंक दिया। उद्योग विहार की इस घटना ने एक बार फिर ममता को शर्मसार कर दिया।

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली की कूड़े के ढेर में एक पॉलीथीन बच्ची है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर बच्ची को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बच्ची के पूरे शरीर पर मच्छरों के काटने के निशान थे किंतु बच्ची सुरक्षित बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे के सभी अंग सामान्य काम कर रहे हैं और उसे चम्मच से दूध पिलाया जा रहा है।
पुलिस घटना की जांच कर रही है।