यह ख़बर 07 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

महाराष्ट्र : धुले में संघर्ष के दौरान पुलिस गोलीबारी में चार मरे, करीब 150 घायल

खास बातें

  • महाराष्ट्र के धुले में रविवार को दो समुदायों में संघर्ष के बाद भीड़ पर पुलिस की गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 150 से ज्यादा घायल हो गए जिनमें अधिकतर पुलिसकर्मी हैं।
मुम्बई:

महाराष्ट्र के धुले में रविवार को दो समुदायों में संघर्ष के बाद भीड़ पर पुलिस की गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 176 अन्य घायल हो गए जिनमें अधिकतर पुलिसकर्मी हैं। घायलों में 63 स्थानीय लोग व 113 पुलिसकर्मी शामिल हैं।

एक होटल में छोटी-मोटी बात को लेकर हिंसा शुरू हो गई जो माचिबाजार और माधवपुरा इलाके में फैल गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार की रात बताया कि माधवपुरा इलाके में दो गुटों में हिंसक संघर्ष छिड़ जाने के बाद पुलिस ने गोलियां चलाई जिसमें 4 व्यक्तियों की जान चली गई।

अधिकारी के अनुसार हिंसा में 48 पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक पुलिसकर्मी समेत दो व्यक्तियों की हालत गंभीर है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अधिकारी ने कहा कि संघर्ष की वजह चार लोगों के समूह द्वारा होटल के बिल का भुगतान नहीं करना है। जब होटल के कर्मचारियों ने उन्हें पीट दिया तब वे चले गए और बड़ी संख्या में लोगों को लेकर आए। मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण एवं गृहमंत्री आरआर पाटिल ने शांति की अपील की है।