यह ख़बर 19 अगस्त, 2014 को प्रकाशित हुई थी

उत्तर प्रदेश में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 49 हुई

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में विभिन्न जिलों में आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 49 हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि राज्य के नौ जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

राजस्व अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ से बहराइच में 22, श्रावस्ती में 10, बलराम पुर में दो, लखीमपुर खीरी में 11 और सीतापुर में चार लोगों सहित 49 लोगों की मौत हो चुकी है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

राज्य सरकार ने राहत आयुक्त कार्यालय में 24 घंटे, सातों दिन चालू रहने वाला नियंत्रण कक्ष बनाया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने राज्य के अधिकारियों, पुलिस और राष्ट्रीय आपदा कार्रवाई बल के अधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे अभियानों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया है।