झारखंड के पलामू में नक्सलियों ने उड़ाई पुलिस की गाड़ी, सात जवान शहीद, छह घायल

झारखंड के पलामू में नक्सलियों ने उड़ाई पुलिस की गाड़ी, सात जवान शहीद, छह घायल

हमले में घायल सुरक्षाकर्मी...

पलामू:

झारखंड के पलामू में बुधवार को नक्सलियों ने लैंड माइन के जरिये विस्फोट कर पुलिस की एक गाड़ी को उड़ा दिया, जिसमें सात जवान शहीद हो गए हैं और छह घायल हो गए।

काला पहाड़ी इलाके में हुआ हमला
यह हमला शाम काला पहाड़ी इलाके में हुआ। शहीद होने वालों में एक हवलदार, एक चौकीदार, चार कांस्टेबल और ड्राइवर शामिल हैं। नक्सलियों ने कुछ जवानों के हथियार भी लूटे हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिसवालों की मदद के लिए जा रहे थे जवान
स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इलाके में पहले ही नक्सलियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ जारी थी। पुलिस की जिस गाड़ी को निशाना बनाया गया वह पहले से मोर्चा संभाल रहे पुलिसकर्मियों की मदद के लिए आ रही थी। घायल पुलिसकर्मियों को डाल्टनगंज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं गंभीर रूप से घायल सिपाहियों को रांची लाया गया है।