यह ख़बर 27 जून, 2013 को प्रकाशित हुई थी

अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम पर जेल में हमला, जांच के आदेश

खास बातें

  • सलेम को गोली मारने का आरोप जेल में ही बंद देवेंद्र जगताप पर है। पुलिस के मुताबिक, यह गैंगवार का मामला है और इस बात की जांच की जा रही है कि जेल के अंदर बंदूक कैसे पहुंची।
मुंबई:

नवी मुंबई की तलोजा जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम पर गुरुवार को हमला हुआ। सलेम के हाथ में दो गोलियां लगी है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल ने सलेम पर हुए हमले से संबंधित सभी अधिकारियों को जांच के आदेश दे दिए हैं। सलेम को बीती रात मुंबई के जेजे अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया था।

सलेम को गोली मारने का आरोप जेल में ही बंद देवेंद्र जगताप पर है। पुलिस के मुताबिक, यह गैंगवार का मामला है और इस बात की जांच की जा रही है कि जेल के अंदर बंदूक कैसे पहुंची। नवी मुंबई के सीपी अशोक शर्मा ने कहा है कि सलेम पर दो राउंड गोली चली जबकि सलेम के वकील का कहना है कि तीन से चार राउंड गोली चली।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सूत्रों का कहना है कि 1992 मुंबई सीरियल ब्लास्ट के आरोपी अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम को हाल ही में हाई सिक्योरिटी सेल से जनरल बैरक में शिफ्ट किया गया था। पुर्तगाल से सलेम के प्रत्यर्पण के बाद से सलेम पर यह दूसरा हमला है। इससे पहले 2010 में ऑथर्र रोड जेल में सलेम पर हमला हुआ था।