यह ख़बर 12 फ़रवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

अफजल गुरु का अंतिम खत 26 घंटों में उसकी बीवी को मिला

खास बातें

  • कड़ी सुरक्षा वाली तिहाड़ जेल में शनिवार की सुबह फांसी दिए जाने से कुछ घंटे पहले अफजल गुरु ने अपनी पत्नी तबस्सुम को पत्र लिखा था। यह खत मंगलवार को तबस्सुम को दे दिया गया। यह खत दिल्ली से सोमवार को ही चला था।
नई दिल्ली:

कड़ी सुरक्षा वाली तिहाड़ जेल में शनिवार की सुबह फांसी दिए जाने से कुछ घंटे पहले अफजल गुरु ने अपनी पत्नी तबस्सुम को पत्र लिखा था। यह खत मंगलवार को तबस्सुम को दे दिया गया। यह खत दिल्ली से सोमवार को ही चला था। कुल मिलाकर 26 घंटों में यह खत अपने गन्तव्य पर पहुंच गया है। एक बार फिर अफजल को फांसी दिए जाने की सूचना के खत के देरी से पहुंचने पर प्रश्न उठने लगे हैं।

इससे पहले जेल के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, ‘‘उसने फांसी दिए जाने से पहले अपनी पत्नी को एक पत्र लिखा था।’’ उन्होंने कहा कि यह पत्र शनिवार को पोस्ट कर दिया गया और यह उर्दू में लिखा गया था और इसकी विषय वस्तु के बारे में जेल अधिकारियों को कुछ भी पता नहीं है।

उल्लेखनीय है कि गुरु उत्तरी कश्मीर के सोपोर का रहने वाला था और उसे शनिवार को सुबह आठ बजे फांसी दी गई और जेल परिसर के अंदर ही उसे दफना दिया गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

गुरु को साजिश रचने और 13 दिसंबर, 2001 को संसद पर हमला करने वाले आतंकवादियों को शरण देने का दोषी पाया गया था जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी।