महादेई नौका पर अभियान को पूरा कर नौसेना की महिलाओं का दल लौटा

महादेई नौका पर अभियान को पूरा कर नौसेना की महिलाओं का दल लौटा

नई दिल्‍ली:

भारतीय नौसेना की इकलौती नाव महादेई गोवा लौट आई। इस नाव पर नौसेना छह महिलाओं के दल ने गोवा से मॉरीशस तक का सफर सफलता पूर्वक पूरा किया।

ये पहला ऑल इंडियन महिला दल था जिसने पांच हजार नॉटिकल माइल्स की दूरी मॉनसून के दौरान तेज हवाओं के बीच पूरी की। इस दल ने अपनी यात्रा की शुरुआत 24 मई को गोवा से की और 14 जून को मॉरीशस के पोर्ट लुईस बंदरगाह पर पहुंचे। इस दल की कमान लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी के हाथ में थी।

 

जोशी के अलावा लेफ्टिनेंट बी एश्वर्या, लेफ्टिनेंट पी स्वाति, लेफ्टिनेंट प्रतिभा जामवाल, लेफ्टिनेंट विजया और लेफ्टिनेंट पायल गुप्ता इस दल में शामिल थे। गोवा में इनके दल का स्वागत वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा ने की। वाइस एडमिरल लूथरा ने कहा कि ये इवेंट एक मील का पत्थर साबित होगा। ये युवा महिलाओं के साहस और समर्पण को दिखाता है।

फिलहाल ये दल समंदर के रास्ते पूरी दुनिया का चक्कर लगाने की ट्रेनिंग ले रहा है ताकि बाद में कोई परेशानी नहीं हो। उम्मीद है कि महिलाओं की ये समुद्री यात्रा अगस्त 2017 में शुरू होगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com