पुलिसिया जुल्म के खिलाफ लंगरवालों की हड़ताल ने बढ़ाई अमरनाथ यात्रियों की मुश्किलें

पुलिसिया जुल्म के खिलाफ लंगरवालों की हड़ताल ने बढ़ाई अमरनाथ यात्रियों की मुश्किलें

पवित्र गुफा के दर्शन करने जाते अमरनाथ यात्रियों का जत्था (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग के खुलने के बाद अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू हो गई है। जम्मू से करीब 2500 यात्रियों का नया जत्था भी रवाना हो गया है। हालांकि इस बीच पुलिसिया अत्याचार के खिलाफ अमरनाथ यात्रा मार्ग पर लंगरवालों की हड़ताल शनिवार को भी जारी रही, जिस वजह से अमरनाथ यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

बालटाल में लंगर संचालकों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को दूसरे दिन भी लंगरवालों ने हड़ताल जारी रखी। शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बालटाल में लंगर संचालकों पर लाठीचार्ज किया था और कई टैंट तहस-नहस कर डाले थे।

पुलिस के इस अत्याचार के खिलाफ भंडारा संचालकों के साथ-साथ घोड़े व टैक्सी वालों ने भी हड़ताल कर दी, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

गौरतलब है कि ये लंगरवाले बिना किसी आर्थिक मदद के अमरनाथ यात्रा पर आने वाले यात्रियों को खाने-पीने और दूसरी सुविधायें मुहैय्या कराते हैं, जिनके बगैर अमरनाथ यात्रा सोची भी नहीं जा सकती है।