कानपुर में पोस्टरों में अमित शाह को दिखाया भगवान राम के रूप में

कानपुर में पोस्टरों में अमित शाह को दिखाया भगवान राम के रूप में

कानपुर:

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के कानपुर दौरे से पहले वहां लगे पोस्टर चर्चा का विषय बन गए हैं। इन होर्डिंग्स में अमित शाह को तीर-कमान लिए भगवान राम के रूप में दिखाया गया है।

अमित शाह महासंपर्क अभियान की समीक्षा बैठक के लिए शनिवार को कानपुर के दौर पर जा रहे हैं। ये होर्डिंग शहर के माल रोड, सेन कॉलेज के सामने, रॉकेट तिराहा, छावनी एवं मेडिकल कॉलेज के पास लगाए गए हैं।

इसी तरह शहर में संजय जोशी के समर्थन में लगे होर्डिंग में उनकी फोटो के साथ पार्टी में उनकी उपेक्षा को 'गलत' बताया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इससे पहले अमित शाह ने गुरुवार को मुंबई में पार्टी के महासंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि सरकार केवल पांच साल में देश नहीं बदल सकती। देश बदलने के लिए लंबे समय तक मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाए रखनी होगी।