यह ख़बर 12 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

बर्खास्त फ्लाइंग ऑफिसर अंजलि गुप्ता ने की आत्महत्या

खास बातें

  • अंजलि गुप्ता कुछ साल पहले सुर्खियों में आईं थी जब उसने अपने सीनियर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
भोपाल:

भारतीय वायुसेना से बर्खास्त फ्लाइंग ऑफिसर अंजलि गुप्ता ने आत्महत्या कर ली है। 35 साल की अंजलि ने भोपाल में अपने एक दोस्त के घर में फांसी लगा ली। अंजलि 5 सितंबर को ही अपने दोस्त ग्रुप कैप्टन अमित गुप्ता के घर आई थी। अमित गुप्ता अपने परिवार के साथ भोपाल के बाहर गए हुए थे तभी अंजलि ने फांसी लगाई। अंजलि गुप्ता कुछ साल पहले सुर्खियों में आईं थी जब उसने अपने सीनियर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। मामले की जांच के बाद अंजलि का कोर्ट मार्शल कर दिया गया था। अंजलि बेंगलुरु में प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रही थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com