यह ख़बर 02 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

टीम अन्ना जनमत संग्रह कार्यक्रम फिर आरंभ

खास बातें

  • इसकी शुरुआत राजनाथ सिंह के संसदीय क्षेत्र गाजियाबाद और सोनिया गांधी के चुनाव क्षेत्र रायबरेली से होगी। इसके बाद लोकपाल बिल पर जनमत संग्रह राहुल गांधी के चुनाव क्षेत्र अमेठी में होगा।
नई दिल्ली:

टीम अन्ना रविवार से लोकपाल बिल पर जनता की राय जानने के लिए देश भर में जनमत संग्रह की शुरुआत करेगी। यह जनमत संग्रह एक हफ़्ते तक चलेगा। इसकी शुरुआत राजनाथ सिंह के संसदीय क्षेत्र गाजियाबाद और सोनिया गांधी के चुनाव क्षेत्र रायबरेली से होगी। इसके बाद लोकपाल बिल पर जनमत संग्रह राहुल गांधी के चुनाव क्षेत्र अमेठी में भी होगा। टीम अन्ना इससे पहले कपिल सिब्बल के चुनाव क्षेत्र दिल्ली के चांदनी चौक में भी लोकपाल बिल के मुद्दे पर जनमत संग्रह करा चुकी है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com