यह ख़बर 10 अगस्त, 2012 को प्रकाशित हुई थी

एक और कन्या छात्रावास में हुआ सेक्स स्केंडल का खुलासा

खास बातें

  • राजधानी दिल्ली में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में केयर टेकर को गिरफ्तार किया है।
नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में केयर टेकर को गिरफ्तार किया है।

इंद्रपुरी थाना स्थित आर्य कन्या गुरुकुल को अनाथ और गरीब छात्राओं को सहारा देने के लिए बनाया गया है लेकिन इस गुरुकुल का केयर टेकर यहां रहने वाली छात्राओं का शारीरिक शोषण करता था।

इस बात का खुलासा तब हुआ जब एक छात्रा ने इसका विरोध किया और उसे उसके बदले इस गुरुकुल से निकाल दिया गया।

उसने इस बात का खुलासा किया कि अम्बिका प्रसाद तिवारी नाम का शख्स जो तक़रीबन 15 साल से इस गुरुकुल में रह रहा है वह रात को यहां की छात्राओं को अपने कमरे में आने के लिए बाध्य करता है।

इस मामले की जानकारी एक एनजीओ शक्ति वाहिनी ने पुलिस को दी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

केयर टेकर को गिरफ्तार कर लिया गया है।