यह ख़बर 01 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, एक जेसीओ शहीद

खास बातें

  • कश्मीर घाटी के केरन सेक्टर में आतंकवादियों की घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम कर दी गई। हालांकि, इसमें एक नायब सूबेदार शहीद हो गया।
श्रीनगर:

कश्मीर घाटी के केरन सेक्टर में आतंकवादियों की घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम कर दी गई। हालांकि, इसमें एक नायब सूबेदार शहीद हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सैनिकों ने बुधवार को नियंत्रण रेखा पर भारी मात्रा में हथियारों से लैस आतंकवादियों को देखा, जिसके बाद उन्हें चुनौती दी। उन्होंने बताया कि इस पर बंदूकधारियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें नायब सूबेदार गुरदयाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में, अपनी चोट के चलते वह शहीद हो गए। अधिकारियों ने बताया कि सैनिकों ने जवाबी गोलीबारी की जिससे आतंकवादियों को पाक अधिकृत कश्मीर में वापस भागने को मजबूर होना पड़ गया। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। गौरतलब है कि अगस्त महीने में कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर एक दर्जन से अधिक घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया गया।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com