यह ख़बर 07 मार्च, 2012 को प्रकाशित हुई थी

पुंछ जिले में जवान ने दो महिलाओं को गोली मारी

खास बातें

  • अपनी पत्नी का अवैध संबंध होने के शक में सेना के एक जवान ने पुंछ जिले में पत्नी के कथित प्रेमी की मां समेत दो महिलाओं को गोली मार दी और उनके घर में आग लगा दी।
पुंछ:

अपनी पत्नी का अवैध संबंध होने के शक में सेना के एक जवान ने पुंछ जिले में पत्नी के कथित प्रेमी की मां समेत दो महिलाओं को गोली मार दी और उनके घर में आग लगा दी।

एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स के साथ काम कर रहे सेना के 168 बटालियन के जवान तारिक अहमद ने अपनी सर्विस राइफल से गोलियां चलाईं।

अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में दो महिलाएं मारी गईं और दो घायल हो गईं। अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाया जाएगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को रात घर पहुंचने पर अपनी पत्नी को घर में ना पाकर जवान आक्रोषित हो उठा। उसने सोचा की उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध रिश्ता है। पीड़ितों की पहचान शहारा बेगम और यासमीन के तौर पर हुई है।