यह ख़बर 15 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

सेना में शामिल किए जाएंगे अटैक हैलीकॉप्टर : सेना प्रमुख बिक्रम सिंह

खास बातें

  • भारतीय सेना के 65वें स्थापना दिवस के मौके पर भारतीय सेना के प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने कहा कि सेना ने राष्ट्रनिर्माण में योगदान दिया है। भारतीय सेना को आधुनिक रूप से तैयार किया गया है और जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं।
नई दिल्ली:

भारतीय सेना के 65वें स्थापना दिवस के मौके पर भारतीय सेना के प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने कहा कि सेना ने राष्ट्रनिर्माण में योगदान दिया है। भारतीय सेना को आधुनिक रूप से तैयार किया गया है। देश की सीमाएं विश्व में सबसे दुर्गम हैं। जहां पर भारतीय सेना मजबूती से अपना काम कर रही है।

सेना प्रमुख का कहना है कि आर्मी के एविएशन डिवीजन को मजबूत किया जा रहा है। इसमें अटैक हैलीकॉप्टर भी शामिल किए जाएंगे। भारतीय सेना के मानवाधिकार का ब्यौरा विश्व में सबसे अच्छा माना जाता है। हमारे पास 4000 यूनिट हैं।

जनरल बिक्रम सिंह ने कहा कि सेना दिवस के मौके पर यूनिक कमांडर मैन्युल जारी किया जा रहा है। भारतीय सेना ने अपने सैनिकों, उनके आश्रितों और आंशिक रूप से विकलांग हुए सैनिकों का विशेष ध्यान दिया है। तमाम सैनिकों को मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

जनरल ने कहा, सैन्य क्षमता बढ़ाने की योजना पर भी भारतीय सेना काम कर रही है। संयुक्त राष्ट्र को सेना देने में हमारा तीसरा स्थान है। उन्होंने भारतीय सेना के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और भूतपूर्व सैनिकों के योगदान को भी सराहा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

आज सेना दिवस के मौके पर सेना प्रमुख ने परेड का निरीक्षण भी किया।