यह ख़बर 05 अक्टूबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

अरविंद केजरीवाल ने सत्ता में रहकर कुछ नहीं किया : सतीश उपाध्याय

अरविंद केजरीवाल की फाइल तस्वीर

नई दिल्ली:

बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के इस दावे को 'अनर्गल आक्षेप' करार दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'स्वच्छ भारत अभियान' को अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिल रही।

उपाध्याय ने कहा, जब वह सत्ता में थे, तो उन्होंने कुछ नहीं किया। दिल्ली के लोग दिल्ली सचिवालय के बाहर जनता दरबार जैसे उनके फ्लॉप शो से भली-भांति अवगत हैं। पर अब जब केंद्र में बीजेपी की अगुवाई वाली सरकार ने जन स्वच्छता अभियान शुरू किया है, तो वह रातोंरात नतीजे चाहते हैं।

बीजेपी नेता ने केजरीवाल पर यह आरोप भी लगाया कि वह बार-बार राजनीतिक व्यवस्था के सभी मानदंडों के प्रति अनादर व्यक्त करते हैं। इस बीच, दिल्ली बीजेपी ने स्वच्छ भारत अभियान के संबंध में पार्टी सांसदों और मंडल प्रमुखों की कई बैठकें कीं। इन बैठकों को केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, दिल्ली के प्रभारी प्रभात झा और उपाध्याय ने भी संबोधित किया।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com