यह ख़बर 18 अक्टूबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

कांग्रेस के होर्डिंग में अन्ना को बताया असली, केजरीवाल को नकली

खास बातें

  • इस होर्डिंग में अरविंद केजरीवाल और अन्ना हजारे को दिखाया गया है, जिसमें अन्ना को असली और केजरीवाल को नकली बताया गया है।
इलाहाबाद:

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से लगाए गए एक होर्डिंग ने विवाद का रूप ले लिया है। इसमें अरविंद केजरीवाल और अन्ना हजारे को दिखाया गया है, जिसमें अन्ना को असली और केजरीवाल को नकली बताया गया है। होर्डिंग में केजरीवाल पर चुटकी लेते हुए लिखा गया है कि ये आम आदमी अब और किसको टोपी पहनाएगा।

इस तरह के होर्डिंग लगने पर केजरीवाल समर्थकों ने ऐतराज जताया है और प्रशासन से इन्हें हटाने की मांग की है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com