यह ख़बर 10 जनवरी, 2014 को प्रकाशित हुई थी

'आप' का राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान शुरू, 26 जनवरी तक एक करोड़ सदस्य बनाने का इरादा

नई दिल्ली::

दिल्ली विधानसभा चुनावों में मिली जबरदस्त सफलता से उत्साहित आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनावों के पहले पार्टी को मजबूत बनाने के लिए 26 जनवरी तक कम से कम एक करोड़ सदस्य बनाने के इरादे के साथ शुक्रवार को एक राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान शुरू किया। पार्टी ने इसे ‘मैं भी आम आदमी’ का नाम दिया है।

'आप' नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘मैं भी आम आदमी’ अभियान के तहत कोई भी नागरिक बिना शुल्क दिए पार्टी का सदस्य बन सकता है।

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘हमारा लक्ष्य 26 जनवरी तक पार्टी के एक करोड़ सदस्य बनाना है। लेकिन, सदस्यता अभियान इसके बाद भी जारी रहेगा।’

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने कहा कि पार्टी ने 10 रुपया के सदस्यता शुल्क में छूट देने का फैसला किया है, क्योंकि ऐसा लगा कि कई लोग यह नहीं दे पाएंगे।