Ayodhya Case: पूर्व बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा ने कहा- गलत है सुप्रीम कोर्ट का फैसला, इसमें कई खामियां हैं

पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने अयोध्या मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के फैसले की रविवार को आलोचना की.

Ayodhya Case: पूर्व बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा ने कहा- गलत है सुप्रीम कोर्ट का फैसला, इसमें कई खामियां हैं

यशवंत सिन्हा (फाइल फोटो)

खास बातें

  • यशवंत सिन्हा ने कहा- गलत है सुप्रीम कोर्ट का फैसला
  • सिन्हा ने कहा- सुप्रीम कोर्ट के फैसले में कई खामियां हैं
  • सिन्हा ने कहा- मुस्लिम समुदाय को इसे स्वीकार करना चाहिए
नई दिल्ली:

पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) ने अयोध्या मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय (Supreme Court)  के फैसले की रविवार को आलोचना की लेकिन कहा कि मुस्लिम समुदाय को इसे स्वीकार करना चाहिए. सिन्हा यहां मुंबई साहित्य महोत्सव में बोल रहे थे. ऐतिहासिक फैसले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय का फैसला गलत निर्णय है, इसमें कई खामियां हैं लेकिन मैं फिर भी मुस्लिम समुदाय से फैसले को स्वीकार करने के लिए कहूंगा.'' उन्होंने कहा, ‘‘चलिए आगे बढ़ते हैं. उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद कोई फैसला नहीं है.'' 

पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार पर बोला हमला,कहा- मंत्रियों के 'अटपटे' बयानों से अर्थव्यवस्था का कल्याण नहीं होगा

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इस बीच, सिन्हा ने यह भी दावा किया कि लाल कृष्ण आडवाणी और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं को शुरुआत में बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर ‘‘पछतावा'' था लेकिन बाद में वे राम मंदिर आंदोलन का श्रेय लेने लगे. 



(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)