यह ख़बर 06 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

सीबीआई के पास भंवरी देवी के कत्ल के सबूत

खास बातें

  • भंवरी देवी का कत्ल हो चुका है इसके कई सबूत अब सीबीआई के पास हैं। पुलिस अब मलखान सिंह की बहन इंद्रा बिश्नोई को खोज रही है।
जयपुर:

भंवरी देवी का कत्ल हो चुका है इसके कई सबूत अब सीबीआई के पास हैं। विधायक मलखान सिंह के भाई परसाराम की टेलीफोन पर बातचीत से पता चलता है कि भंवरी अब जिंदा नहीं है। इसके अलावा एक और आरोपी सोहनलाल ने भी दो लोगों से भंवरी के मारे जाने की बात कही थी। पुलिस को यह भी पता चल गया है कि कत्ल के दिन सहीराम जयपुर में महिपाल मदेरणा के साथ बैठकर कातिलों को निर्देश दे रहा था। पुलिस अब मलखान सिंह की बहन इंद्रा बिश्नोई को खोज रही है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com