यह ख़बर 22 अक्टूबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

रिक्शाचालक की एक महीने की बच्ची दामिनी वेंटिलेटर पर

खास बातें

  • एक महीने से दामिनी मां की मौत के बाद अपने पिता की छाती से चिपककर रहती थी, जब उसके पिता रिक्शा चलाते थे।
भरतपुर:

भरतपुर की एक महीने की बच्ची दामिनी को इलाज के लिए जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक महीने से दामिनी अपने पिता की छाती से चिपककर रहती थी, जब उसके पिता रिक्शा चलाते थे। दामिनी के जन्म के पांच दिन बाद ही उसकी मां की मौत हो गई। घर में देखभाल करने के लिए दूसरा कोई नहीं था।

सरकारी अस्पतालों में धक्के खाने के बाद अब दामिनी को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दामिनी का इलाज डॉक्टर अशोक गर्ग फ्री में कर रहे थे, लेकिन उसकी हालत को देखते हुए उसे जयपुर के अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। उसकी हालत खराब है। वह वेंटिलेटर पर है। लोग दामिनी के लिए दुआ मांग रहे हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com