यह ख़बर 27 दिसंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

बिहार की राजधानी पटना में 15 वर्षीय लड़की का तीन युवकों ने किया गैंगरेप

खास बातें

  • बिहार के पटना जिले के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ तीन युवकों ने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया।
पटना:

बिहार के पटना जिले के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ तीन युवकों ने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं।

पुलिस के अनुसार छोटी केवई गांव में एक किशोरी अपनी नानी के घर आई थी। शाम को तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया।

शाहजहांपुर थाना के पुलिस निरीक्षक कमलापति सिंह ने गुरुवार को बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर तीन युवकों गुड्डू यादव, अन्नू यादव और अर्जुन यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपियों की उम्र 20 वर्ष के करीब बताई गई है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। चिकित्सीय जांच के लिए पीड़िता को अस्पताल भेजा गया है।